काली नदी में पड़ा मिला महिला का निर्वस्त्र शव
मेरापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के सामने काली नदी में एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा पाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। महिला की हत्या कर शव...
मेरापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के सामने काली नदी में एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा पाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। आस पास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
गंगाराम के खेत के सामने से ही काली नदी गुजरी हुई है। इसमें ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सिर और हाथ दिखाई दे रहा था। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकलवाने के लिए लोगों को बुलवाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकला। महिला की उम्र 30 वर्ष के आस पास की है। गले में मोतियों की माला पहने हुए थी। पैर में तीन तीन बिछुए थे। दाएं हाथ पर ओम लिखा था। एक हाथ में तीन चूड़ियां जिसमें एक लाल रंग और दो महरून रंग की थीं। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि आस पास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया है पर इसमें सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
