ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगैस रिसाव से सिलेंडर से लगी आग, महिला झुलसी

गैस रिसाव से सिलेंडर से लगी आग, महिला झुलसी

लखनपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलस गई। पुलिस ने पास पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। आग से हजारों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। जानकारी पर तहसील प्रशासन की टीम ने जांच की।...

गैस रिसाव से सिलेंडर से लगी आग, महिला झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 28 Feb 2020 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलस गई। पुलिस ने पास पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। आग से हजारों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। जानकारी पर तहसील प्रशासन की टीम ने जांच की। कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी अभिषेक के घर उनकी पत्नी अनीता गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। अनीता ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह आग से झुलस गई। उनका गांव में ही इलाज कराया गया। चीख पुकार मच गई। पास पड़ोसी व पीड़ित महिला के पति भी मौके पर पहुंचे। जानकारी पर डायल यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। लेकिन तब तक उनका काफी नुकसान हो गया। आग से रजाई गंददा मेज कुर्सी, सिलाई मशीन, टीवी व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया उनका करीब 40 चालीस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की जानकारी पर राजस्व कर्मी अनिल चौधरी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्षति का आंकलन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें