बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत
तिर्वा, संवाददाता। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गुरूवार की सुबह

तिर्वा, संवाददाता। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गुरुवार की सुबह डीजल लेने जा रहे एक साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल साइकिल सवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महमूदपुर गांव निवासी हरिवीर सिंह (45) पुत्र पातीराम अपने खेतों की सिचाईं करने के लिए इंजन के लिए डीजल लेने जा रहे थे। पेट्रोल पम्प के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।- डीजल लेने जा रहा था साइकिल सवार ग्रामीण- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


