व्हीलचेयर के लिए आधा घंटा भटकते रहे पुलिस कर्मी, एंबुलेंस में तड़पता रहा बंदी
फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में एक गंभीर हृदय रोगी बंदी विजय शंकर को समय पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हो पाई। एंबुलेंस में आधा घंटा बिताने के बाद, पुलिस कर्मियों को इमरजेंसी वार्ड से व्हीलचेयर मिली। लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब जिला जेल से इलाज के लिए लाए गए बंदी विजय शंकर को व्हीलचेयर तक समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदी करीब आधा घंटा तक गर्मी में एंबुलेंस में रहा और पुलिस कर्मी अस्पताल में व्हीलचेयर के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। जिला जेल से दरोगा मोहित द्विवेदी और सिपाही उदय प्रताप , बंदी विजय शंकर को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बंदी को हृदय संबंधी समस्या है और उसकी वर्ष 2022 में बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। बंदी हत्या के मुकदमे में जेल में निरुद्ध है। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस कर्मियों ने पहले ओपीडी में व्हीलचेयर तलाश की, लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के कई चक्कर लगाने पड़े। काफी मशक्कत और इंतजार के बाद इमरजेंसी से एक व्हीलचेयर उपलब्ध हो सकी। तब जाकर बंदी को एंबुलेंस से उतारकर इलाज के लिए अंदर ले जाया गया। भीषण गर्मी में आधा घंटा तक एंबुलेंस में बैठे रहने से बंदी की हालत बिगड़ने लगी थी। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जब हार्ट मरीज बंदी को समय पर व्हीलचेयर नहीं मिल पा रही है तो आम मरीजों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
जवाबदेही की मांग
जिसकी ड्यूटी थी उससे जवाब मांगा जाएगा और व्हीलचेयर इतनी देरी से क्यों मिली इसकी भी जानकारी की जाएगी।
जगमोहन शर्मा, लोहिया अस्पताल के सीएमएस
लोहिया अस्पताल की अव्यवस्था उजागर, हृदय रोग पीड़ित को नहीं मिली समय पर सुविधा
जिला जेल से दरोगा और सिपाही बंदी को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे
फोटो 1
परिचय व्हीलचेयर पर बंदी विजय शंकर को लेकर जाते पुलिस कर्मी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


