चीनी मिल में गन्ने की कमी से संकट गहराया, पेराई बाधित होने की आशंका
Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज चीनी मिल में गन्ने की कम आवक से पेराई कार्य बाधित हो सकता है। मिल में तीन दिन से पेराई सुचारू थी, लेकिन अब गन्ने की कमी चिंता का विषय बन गई है। प्रशासन किसानों से गन्ने की आपूर्ति बढ़ाने की अपील कर रहा है, ताकि पेराई कार्य जारी रह सके।
कायमगंज, संवाददाता चीनी मिल में गन्ने की कम आवक से संकट गहराया रहा है। इससे पेराई बाधित होने की आशंका बनी गई है। दि किसान सहकारी चीनी मिल में रविवार से शुरू हुए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। बुधवार सुबह प्रेशर उठान की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद मिल में गन्ने की पेराई का कार्य पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया था। तीन दिन से लगातार मिल में पेराई सुचारू रूप से चल रही है और अब तक करीब 20 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। लेकिन, मिल परिसर में गन्ने की घटती आवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
मिल में उपलब्ध गन्ना तेजी से कम हो रहा है, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात तक पेराई कार्य बाधित हो सकता है। मिल प्रशासन लगातार गन्ना सेंटरो से संपर्क कर रहा है और किसानों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द गन्ने की आपूर्ति करें। सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया कि गन्ने की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है। किसानों को लगातार सप्लाई बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार तक 90 हजार कुंतल का इंडेंट जारी कर दिया गया है, ताकि पेराई किसी भी हाल में न रुके। मिल प्रशासन का कहना है कि समय पर गन्ना न मिलने पर उत्पादन प्रभावित हो सकता है, इसलिए किसान सहयोग करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




