ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोपाष्टमी पर गौ का तिलक कर किया पूजन

गोपाष्टमी पर गौ का तिलक कर किया पूजन

गोपाष्टमी पर शुक्रवार को गौमाता से आशीर्वाद लेने की होड़ मची रही। शहर के गौशाला के अलावा अन्य स्थानों पर धर्मपे्रमियों ने गौमाता का तिलक कर उनका पूजन किया। इसके साथ ही हरी घास व मिठाई भी खिलाई गई। शहर...

गोपाष्टमी पर गौ का तिलक कर किया पूजन
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 16 Nov 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपाष्टमी पर शुक्रवार को गौमाता से आशीर्वाद लेने की होड़ मची रही। शहर के गौशाला के अलावा अन्य स्थानों पर धर्मपे्रमियों ने गौमाता का तिलक कर उनका पूजन किया। इसके साथ ही हरी घास व मिठाई भी खिलाई गई। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गौ पूजन के कार्यक्रम हुए।

अंगूरीबाग स्थित गौशाला में पहंुचे गौ प्रेमियों ने गौमाता का पूजन किया। सबसे पहले तिलक लगाया और उसके बाद पूजन करते हुए उन्हें आहार दिया। विभिन्न प्रकार क ी मिठाई भी खिलाई गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि पुराणों में गौ, गंगा और गीता का महत्व बताया गया है। गौ साक्षात माता का स्वरूप है। भगवान शंकर ने भी गौमाता की महत्ता बताई है। भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता का उल्लेख भी हर जगह मिलता है। वहीं दूसरी ओर गोपाअष्टमी पर सांसद ने खेड़ा में ईंट रखकर वृद्धा आश्रम का भूमि पूजन किया। इस दौरान डॉ.अनार सिंह यादव भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि वृद्धा आश्रम से गरीबों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में आश्रम खोले जाने से इलाके के बेसहारा लोगों को जीवन यापन के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। डॉ.अनार सिंह ने विचार रखे। अनिलकुमार, पंकज मिश्रा, ओमकार दीक्षित,अवधेश दीक्षित, मुदित तिवारी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें