सिलेंडर लेने वालों की कम नहीं हो रही गैस एजेंसी पर भीड़
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है और बुकिंग के बाद सिलेंडर दो से तीन दिन में मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। रसोई गैस के लिए अभी भी उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। सुबह से एजेंसी पर बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। दो से तीन दिन में बुकिंग के बाद सिलेंडर पहुंच रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ लालसराय की एजेंसी पर हो रही है। सुबह से ही एक सैकड़ा से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगी हुयी थी। गैस के लिए उपभोक्ता बुकिंग कराने को लाइन में लगे हुये थे। एजेंसी के कर्मचारियो का कहना है कि अब गैस की कोई समस्या नहीं है। जो उपभोक्ता बुकिंग करा रहे हैं उनके घरों पर सिलेंडर भिजवाया जा रहा है।
एजेंसी के बाहर से सिलेंडर देना बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एजेंसी पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुये जिला पूर्ति अधिकारी भी नजर रखे हुये हैं। हर रोज भीड़ के चलते यहां शहर कोतवाली से पुलिस फोर्स भी लगाया जा रहा है जिससे कि अव्यवस्था हावी न हो सके।लंबी लाइन में लगना पड़ रहागैस लेने आये रामकुमार ने बताया कि उनके घर सिलेंडर खत्म होने को हैं इसलिए बुकिंग कराने आये हैं। बुकिंग कराने में लंबी लाइन थी इसलिए बुकिंग का इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ता खैरून्निशा ने बताया कि गैस की बुकिंग कराने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। यदि एजेंसी की ओर से कांउटर बढ़ा दिया जाये तो जो लंबी लाइन में समय लग रहा है उसे बचा जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले मे गैस की कोई कमी नही है। एजेंसियों की बराबर निगरानी हो रही है। उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसलिए निर्देशित कर दिया गया है। उधर शहर के ठंडी सड़क, रेलवे रोड, आवास विकास, कादरीगेट की एजेंसी पर भी गैस के लिए भीड़ लग रही है। इन एजेंसियों पर भी लोग सुबह से ही बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं।बुकिंग कराने के दो से तीन बाद पहुंच रही गैससुबह से ही लाइन में लग रहे उपभोक्ताफोटो 8परिचय- लालसराय की गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए लगी लाइन।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


