बिजली उपकेंद्र पर टूट पड़े उपभोक्ता, हंगामा

Apr 07, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ ने शिकायत की कि बिल जमा करने के बाद भी उनके ऊपर बकाया निकल रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम की मनमानी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। हंगामे के बीच, उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन का डाटा चेक किया और संतुष्ट होने के बाद ही लौटे।

बिजली उपकेंद्र पर टूट पड़े उपभोक्ता, हंगामा

शमसाबाद, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की भीड़ टूट पड़ी। उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि बिल जमा करने के बाद भी उन पर बकाया निकल रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम की यह मनमानी उचित नहीं है। जो बिल गड़बड़ हैं उन्हें तुरंत सही कराया जाये। बिजली उपकेंद्र पर पूर्वान्ह उपभोक्ताओं की भीड़ लग गयी। अफरा तफरी के बीच हंगामा हुआ। केंद्र पर पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि उनका बिल समय से जमा हो रहा है। इसके बाद भी भुगतान निकाल दिया गया। आस पास क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली कार्मिक से अपने कनेक्शन का डाटा भी मिलवाया।

संतुष्ट होने के बाद ही उपभोक्ता वापस हुये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।