स्मार्ट मीटर लगने के बाद नहीं जनरेट हुआ बिल

Mar 01, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - स्मार्ट मीटर लगने के बाद नहीं जनरेट हुआ बिल निगम अपना रवैया नहीं बदल रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगानगर कालोनी क

स्मार्ट मीटर लगने के बाद नहीं जनरेट हुआ बिल

फर्रुखाबाद, संवाददाता।बिजली निगम अपना रवैया नहीं बदल रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगानगर कालोनी के राजेश्वरनाथ शुक्ल ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि 19 नवंबर 2025 को परिसर पर स्थापित स्मार्ट मीटर पर लगे सोलर यूनिट प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर अधिशासी अभियंता बृजभान ने निस्तारण आख्या में उपभोक्ता को जानकारी दी कि कार्यदायी संस्था के मैनेजर भूपेंद्र सिंह को अवगत कराया गया है । इसका समाधान जल्द कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। पुन: से अधिशासी अभियंता ने मैनेजर को 28 फरवरी को निर्देश दिये कि जो स्मार्ट मीटर पुराने मीटर के स्थान पर रिप्लेस किया गया था उसका बिजली बिल जनरेट नहीं हुआ है जिस पर उच्च अधिकारियों ने नाराजगी जतायी है।

इस प्रकरण में उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उपभोक्ता राजेश्वर नाथ शुक्ला ने बताया कि लगातार आईजीआरएस पर शिकायत की जा रही है फिर भी निस्तारण आख्या तक ही कार्रवाई सीमित है। समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद नहीं जनरेट हुआ बिल आईजीआरएस पर लगातार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।