
निर्माणाधीन भवन में गिरा मजदूर, गई जान
Farrukhabad-kannauj News - ने के लिए गये हुये थे। काम करते समय वह नीचे आकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आ गयी। खून निकलने लगा। इस पर साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पत
फर्रुखाबाद, संवाददाता। निर्माणाधीन भवन में काम के बीच एक मजदूर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। इससे परिजन बिफर गये और हंगामा खड़ा कर दिया। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप जड़ा। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और कार्रवाई का भरोसा दिया। कमालगंज थाने के शेरपुर सराय गांव निवासी 50 वर्षीय कालेश्वर शुक्ला बिर्राबाग में अपने भाई राजेश्वर शुक्ला के पास रहते थे। कादरीगेट में एक डॉक्टर की बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। उसमें वह शुक्रवार की सुबह काम करने के लिए गए हुए थे। काम करते समय वह नीचे आकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आ गयी।
खून निकलने लगा। इस पर साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्रथम इलाज किया और हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बीच परिजन उन्हें कहीं ले जा पाते कि कालेश्वर की मौत हो गयी। परिजन जानकारी पाकर पहुंच गये । ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी कादरीगेट थाना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मजदूर दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक नीचे आकर गिरा जिससे उसके सिर में चोट आ गयी। इसके चलते उसकी मौत हुयी है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मजदूर का शव घर लेकर चले गये। मजदूर की शादी नहीं हुई थी। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




