
पुलिया बनाये जाने को लेकर बिफरे ग्रामीण, हंगामा
Farrukhabad-kannauj News - मड़ैया के ग्रामीणों ने पुलिया का किया विरोध बोले पुलिया बनने से घरों में भरेगा पानी, दूर बनवायी जाये पुलिया फोटो 2 परिचय- पुलिया निर्माण का विरोध करते
अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर कस्बे से निविया जाने वाली सड़क बीते वर्ष आई बाढ़ में उखड़ गयी थी। अब इस पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके लिए जेसीबी लगाकर उखड़ी सड़क को हटाने का काम किया गया। यहां पर दो पुलिया भी बनायी जाएंगी। गांव के सामने पुलिया बनाये जाने को लेकर गाजीपुर मड़ैया गांव के लोग बिफर गये हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने ग्रामीणों को समझाया। कहा कि अभी पुलिया के लिए काम नहीं शुरू करेंगे। गांव से हटकर पुलिया बनवायी है तो इसके लिए बड़े अधिकारियों से इजाजत लें। इस पर ही समस्या समाधान होगा।
गांव में करीब 80 परिवार रहते निर्माण कार्य में लगे लोगों के समझाने पर ग्रामीण मान गये। बोले यदि गांव के नजदीक पुलिया का निर्माण होगा तो घरों में पानी भरेगा। इसलिए पुलिया हटकर दूसरी ओर बनायी जाये जिससे कि उनके गांव में पानी न भर सके। इस गांव में करीब 80 परिवार रहते हैं। बीते वर्ष जब बाढ़ आयी थी तो सड़क काफी जर्जर हो गयी थी कई जगह उखड़ गयी थी। ऐसे में अब सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। करीब 300 मीटर जहां पानी भरने से दिक्कत आती थी वहां सीसी रोड बनेगा और सड़क पर डामर का ही काम होगा। यहां पर दो पुलिया बनायी जायेगी। जब ग्रामीणों को पता चला कि पुलिया गांव के पास बनेगी तो ऐसे में गाजीपुर मड़ैया के लोग बिफर गये। ओमपाल, राजवीर, संजू, अंटू प्रमोद, रामसागर आदि ने कहा कि पुलिया का निर्माण होने से पानी घरों तक भरेगा इसलिए पुलिया दूसरी जगह बनायी जाये। ग्रामीणों ने बताया कि वह इसको लेकर बड़े अधिकारियों को भी जानकारी देंगे। फिलहाल अभी निर्माण कार्य में लगे लोगाों ने दूसरी ओर काम शुरू किया है। बताया कि ग्रामीणों ने जो विरोध किया है उसकी जानकारी भी दी जाएगी। जो फैसला होगा उस आधार पर फिर काम पुलिया को लेकर होगा। फोटो 2 परिचय- पुलिया निर्माण का विरोध करते ग्रामीण। फोटो 3 परिचय- निविया को जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य के लिए खुदाई। राजेपुर से निविया जाने वाली सड़क बाढ़ में उखड़ गयी थी अब शुरू हुआ निर्माण कार्य, गाजीपुर मड़ैया के ग्रामीणों ने पुलिया का किया विरोध बोले पुलिया बनने से घरों में भरेगा पानी, दूर बनवायी जाये पुलिया

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




