
सांगठनिक कार्यो में लापरवाह पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने लापरवाह पदाधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है। संगठन सृजन अभियान के तहत, कई पदाधिकारियों की निष्क्रियता को देखते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। पार्टी की गतिविधियों में रुचि न लेने वाले पदाधिकारी चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।
फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधानसभा चुनाव को देखते हुये कांग्रेस ने अपने संगठन का ढांचा मजबूत करने के लिए जोर लगा दिया है। संगठन सृजन अभियान की सफलता के बाद नेतृत्व की ओर से ऐसे पदाधिकारी चिन्हित किए जा रहे है जो कि संगठन कार्यो मे कतई रुचि नही ले रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सख्ती करते हुए जिला एंव शहर कांग्रेस अध्यक्ष से लापरवाह पदाधिकारियों की रिपोर्ट मांग ली है। सूची विकल्प सहित मंागी गयी है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय और स्टेट कोआर्डीनेशन सेंटर कार्यालय के ईमेल पर भेजी जाएगी। विधानसभा चुनवा की सरगर्मी के बीच कांग्रेस क संगठनात्मक ढांचा पूरी तौर पर मजबूत नही हुआ है।
यही वजह है कि प्रदेशीय नेतृत्व की ओर से दिये गये निर्देशो के बादयहां पर कई संागठनिक कार्यो में पदाधिकारियों की दिलचस्पी नहीं रहती है। कई मर्तवा तो सांगठनिक कार्यक्रम फेल हो जाते हैं। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में भी पूरे पदाधिकारियों तक की उपस्थिति नही रहती है। इन स्थितियों को देखते हुये नेतृत्व गंभीर हो गया है । हालंाकि पिछले आठ माह से संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व संतुष्ट है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं शहर अध्यक्ष को भेजे गये पत्र में कहा कि जनपद इकाई, शहर, ब्लाक, वार्ड, मंडल स्तर पर कुछ निष्किय्र पदाधिकारियों की सूचनायें प्राप्त हो रही हैं जो पार्टी और संगठन हित में नही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि समस्त इकाइयों के ऐसे साथी जो अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर नही हैं उनकी सूची विकल्प सहित प्रदेश कार्यालय को भेजा जाना सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




