ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबजे शंख, छुड़ाई आतिशबाजी, रामधुन पर झूमे भक्त

बजे शंख, छुड़ाई आतिशबाजी, रामधुन पर झूमे भक्त

बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तो कायमगंजनगरवासी रामधुन के साथ ढोल नगाड़े के बीच जमकर झूमे।आतिशबाजी टुड़ाई गई। मंदिरों को सजाया गया। रामभक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया।...

बजे शंख, छुड़ाई आतिशबाजी, रामधुन पर झूमे भक्त
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 05 Aug 2020 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तो कायमगंजनगरवासी रामधुन के साथ ढोल नगाड़े के बीच जमकर झूमे।आतिशबाजी टुड़ाई गई। मंदिरों को सजाया गया। रामभक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। नगर के गल्ला मंडी के समीप शिवसेना नगर प्रमुख सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंशाराम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील कुमार चक व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डा़ विकास शर्मा ने भगवान राम की पूजा अर्चना की। आरती उतारी गई। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर मैगी कौशल, संदीप कौशल, नन्हे राजपूत, अवनीश, गोलू कौशल, विनीत, विकास, विशाल, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्यामागेट पर समाजसेवी मुकेश दुबे के नेतृत्व में रामभक्तों ने आतिशबाजी छुड़ाई और प्रसाद वितरित किए। प्रभु राम के जयकारे लगाए गए। इस मौके सुनीता सचान, डा़ आलोक वर्मा, दीपशिखा सक्सेना, राजन गुप्ता, देवेन्द्र दुबे, जितेन्द्र रस्तोगी, सागर गुप्ता, राजन गुप्ता, बुलाकी वर्मा, मनोज गुप्ता, ओजस्वी अरोड़ा आदि मौजूद रहे। नगर के कंपिल रोड तिराहे पर युवाओं ने मिठाई वितरित की। इस दौरा ढोल नगाड़े बजाए गए। इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, अमित मिश्रा, अवनीश पाल, डा़ आसुतोष, छग्गेलाल, मुनीम, राजू, संजीव कश्यप, चन्द्र प्रकाश, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। कुंडा स्थित सोमसरवा मंदिर पर भी लोगो ने पूजा अर्चना की और वृक्षारोपण किया। इस मौके पर समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज तिवारी, सूरज पाल सिंह यादव, पिंटू यादव, आलोक कौशल, विजय विक्रम, धीरज अग्रवाल, अंकुर मिश्रा, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा़ अरशद मंसूरी की ओर से अल्पंख्यक लोगो ने मिठाई बांटी और खुशी जाहिर की। नगर में भूमि पूजन के दौरान लोगो ने शंख व घंटे भी बजाए। नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें