Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsComplete Solution Day Held in Kayamganj Officials Face Accountability
समाधान दिवस में एसडीएम सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा जवाब

समाधान दिवस में एसडीएम सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा जवाब

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। गैरहाजिर विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। 46 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।

Dec 20, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होने गैरहाजिर मिले विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराई। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। नवाबगंज क्षेत्र के गांव ककिउली निवासी खुशीराम ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसकी गेहूं की फसल बर्बाद कर दी है और खेत पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गिलौदा निवासी गेंदालाल ने शिकायत की कि उसे पैतृक भूमि मिली थी, जिस पर एक दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि भूमि पर काम करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह थाना नवाबगंज क्षेत्र के कांधेमई निवासी सुरेश चंद्र ने शिकायत की कि उनकी करीब 100 वर्ष पुरानी नाली को दबंगों ने बंद कर दिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। इस पर एसडीएम ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।