निजी विद्यालय के निकट ही दुकान पर मिल रहीं कापी किताबें, कराएं जांच
Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में तारिक और सारिक मोहम्मद खान ने एक निजी विद्यालय की मनमानी की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बाहर पाठ्य पुस्तकें मिलने पर जबरन कापी खरीदने के लिए कहा गया। एक युवती ने भी थाने में शिकायत की है कि उसे एक युवक पिछले छह माह से परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था।

शमसाबाद। मीरा दरवाजा मोहल्ले के तारिक मोहम्मद खान, सारिक मोहम्मद खान ने खंड शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एक निजी विद्यालय की मनमानी की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि एक निजी विद्यालय के मुख्य द्वार के निकट ही दुकान में पाठय पुस्तकें मिल रही हैं। जब वह बच्चों के लए पाठय पुस्तकें लेने गया तो जबरन कापी लेने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि जब इसको लेकर विद्यालय के लोगों से बातचीत की गयी तो उन्होने कहा कि कोर्स के साथ कापी जरूर लेना है। इसको लेकर जांच की मांग की गयी है। मुकदमा वापस न लेने पर युवती और उसके परिवार को धमकीशमसाबाद, संवाददाता।एक
मोहल्ले की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। युवती के मुताबिक एक मोहल्ले का युवक पिछले छह माह से उसे परेशान कर रहा था और सायबर अपराध करके उसका मोबाइल नंबर हैक कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिये थे। इसके माध्यम से ब्लेकमेल करके आर्थिक और शारीरिक शोषण अपने कुछ साथियों से कराया गया। इसकी रिपोर्ट पिता ने दिसंबर 2025 मे दर्ज करायी थी। रिपोर्ट वापस करने को लेकर आरोपित लगाकर धमकी दे रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी गलत बातें लिखकर बदनाम कर रहे हंै। पीड़िता ने कहा कि सात अप्रैल को आरोपित युवक ने अपने मोबाइल नंबर से काल करके उसे और माता पिता को जान से मारने की धमकी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


