Farrukhabad Kannauj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली मुख्य मार्ग पर दलेलगंज गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में एक व्यक्ति को लोहिया अस्पताल भेजा गया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के दिल्ली मुख्य मार्ग पर दलेलगंज गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई ।हादसे में दोनों बाइक सवारों समेत तीन लोग घायल हो गए । बेहटा बल्लू गांव निवासी प्रिंस और मिथुन बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे । इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई । दूसरी बाइक पर कायमगंज क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी तुलसी सवार था। टक्कर में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया ।प्रभारी डॉ.अलीम अंसारी ने प्रिंस और तुलसी का प्राथमिक उपचार किया जबकि मिथुन की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
घायलो को देखने के लिए मुख्य मार्ग पर भीड़ भी रही ।


