
मौसम ने लिया यू-टर्न, सर्दी से कांपा तन-बदन
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में मौसम में बदलाव से सर्दी बढ़ गई है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बारिश और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। बाजारों में भी भीड़ कम रही। वहीं, किसानों ने आलू की खुदाई तेजी से शुरू कर दी है। आलू की कीमत 531 रुपये प्रति कुंतल के आस-पास है।
फर्रुखाबाद। मौसम का रुख जिस तरह से बदला उससे सर्दी बढ़ने से तन बदन कांप गया। गुरुवार को पूरे दिन आकाश में बदरा उमड़ते घुमड़ते रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन और बढ़ गई। इससे जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा। बाजारों में भी हर रोज की तरह भीड़भाड़ नहीं रही। मौसम का मिजाज इस समय उतार चढ़ाव में चल रहा है। मंगलवार की रात मौसम बिगड़ा और रात भर बारिश हुई और इसका असर बुधवार को भी रहा। अब मौसम में उतार चढ़ाव से सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी बढ़ने से जनजीवन पर असर रहा।
सुबह को घना कोहरा था। पांच मीटर की दूरी पर ठीक से दिख भी नहीं रहा था। दिन भर आकाश में बदली छायी रही। सूर्यदेव भी नहीं निकले। ऐसे में लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी बदले मौसम का असर साफ दिखायी दिया। कम संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए निकले। इससे दुकानदार भी चिंतित नजर आये। खेतों में आलू की खुदाई ने जोर पकड़ा: आलू की खुदाई का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। गुरुवार को मौसम खुला था तो ऐसे में किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। सरैया, झौनी नगला आदि गांव में किसान आलू खोदने खेतों में पहुंच गया। किसानों ने बताया कि कही मौसम और खराब हो गया तो आलू बचाना मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि आलू तैयार हो गया है। वहीं मंडी में 80 मोटर के आस पास आलू की आवक रही। ऐसे में भाव 531 रुपये प्रति कुंतल के ईद गिर्द रहा। किसानों का कहना है कि इस समय भाव नहीं मिल रहा है। लागत भी नहीं निकल पा रही है। मजबूरी में खेत खाली करने के लिए आलू की खुदाई कर रहे हैं जिससे कि दूसरी फसल को लेकर सोचा जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




