Farrukhabad Kannauj News: थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सीओ आलोक कुमार सिंह ने थाना नवाबगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सीओ ने खाने की गुणवत्ता, गुमशुदा रजिस्टर की जांच की और थानेदार को निर्देश दिए कि वह शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज में सीओ आलोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों को जांच, कम्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर संबंधित रजिस्टरों की जांच की। यही नहीं उन्होंने थाना परिसर में स्थित मैस कर निरीक्षण कर उसमें बन रहे भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसके बाद उन्होंने गुमशुदा रजिस्टर को मंगवाकर उसकी जांच की और गुमशुदा हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। सीओ ने थानेदार को निर्देशित किया की थाने पर जो भी आए उसकी अच्छे ढंग से बात को सुना जाए। शिकायत पर तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।

