मरीजों के इलाज में न हो कोताही: सीएमओ
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों को मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद। सीएमओ ने जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएससी नवदिया, भोलेपुर और रकाबगंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
चिकित्सकों को निर्देशित किया
सीएमओ ने अस्पतालों में ओपीडी, दवा वितरण, लैब जांच व्यवस्था और बीपी मशीन सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा गया। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों का समय से और सही तरीके से उपचार किया जाए। अस्पताल आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
आयुष्मान कार्ड की स्थिति की जानकारी
सीएमओ ने कहा कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। आयुष्मान काउंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में जाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
सीएमओ ने जन आरोग्य मेले को और बेहतर ढंग से आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं को बनाये बेहतर ,मरीजों का अच्छा ढंग से करें इलाज
सीएमओ ने तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं परखी
फोटो 6
परिचय भोलेपुर के अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


