मसीह गीतों के साथ निकली शोभा यात्रा, सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में क्रिसमस के आगमन से पहले एक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे और मसीह गीतों के साथ विभिन्न झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। यात्रा में प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उनकी सूली पर चढ़ाए जाने तक की झांकियां शामिल थीं।
फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रिसमस आगमन से पहले क्रिसमस शोभायात्रा निकाली गई। मसीह गीतों की धुनों के बीच निकली शोभायात्रा में अलग अलग झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा में सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। सोमवार को गिरजाघरों में बनी अलग अलग झांकियां फतेहगढ़ चौराहा पर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा शहर के चौक चौराहे के लिए निकली। मसीह गीतों की धुन के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही लोग झूमते रहे। शोभायात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल रही। इनमें प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने, पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म, प्रभु यीशु के बचपन की मनमोहक छवि और यातनाओं से जुडी झांकियां शामिल रहीं।
एक से एक बेहतरीन झांकियों को देखकर मसीह समाज के लोग प्रभु यीशु की याद में खो गए। शोभायात्रा में प्रभु यीशु की मां मरियम की झांकी अलग अंदाज में दिखाई दी। युसुफ के साथ स्वर्ग की परियां भी झांकी पर सवार रही। गडरियों की झांकी भी शामिल रही इसमें प्रभु यीशु को चरनी में दर्शाया गया। जिब्राइल और राजा हेरोदेश की भी झांकी अलग दिखाई दी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग शामिल रहे। चौक चौराहे पर पहुंचने के बाद शोभायात्रा वापस लौट कर मुख्य मार्ग से होते हुए बढ़पुर चर्च पहुंची। पादरी मनोज मसीह, आदित्य सहाय, सुजीत सहाय, जॉर्डन राज, डायमंड इंद्रयास, राजीव के लाल, शशी सिंह, भावना लाल, रत्ना, पिंकी कुमारी लाल, बीना साइमन, भावना लाल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




