आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे के नारों से गूंजा अल्लाहपुर
Farrukhabad-kannauj News - आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे के नारों से गूंजा अल्लाहपुर-स्कूल चलो रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक, मौके पर हुए 10 नामांकनफोटोपरिचय बच

कायमगंज, संवाददाता। शिक्षा की अलख जगाने को बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। मुडौल संकुल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लाहपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के बच्चों ने साउंड सिस्टम के साथ स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक। गांव भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल को ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक अमान्य विद्यालय संचालित हो रहा है।उस स्कूल में कक्षा 5 पास बच्चों को कक्षा दो व तीन में प्रवेश लिए जा रहे हैं। रैली के दौरान प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में 5-5 बच्चे प्रवेश हेतु मिले जिनके नामांकन फार्म भरे गए।
रैली में जयवीर सिंह,आकाश पाल, कुमार गौरव, पंकज कुमार, दिनेश राजपूत, अनोखेलाल, सुखवीर सिंह आदि साथ रहे।-स्कूल चलो रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक, मौके पर हुए 10 नामांकन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


