मोबाइल से बच्चों को दूर रखना पहली जिम्मेदारी

Feb 28, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के भविष्य पर चिंता जताई गई। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना आवश्यक है, क्योंकि यह उनके विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस विषय पर जानकारी दी गई।

मोबाइल से बच्चों को दूर रखना पहली जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद। विकास खंड कायमगंज के सभागार में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लाक मे आयोजित इस बैठक में बच्चों के भविष्य पर चिंता जतायी गयी। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं आप जिस प्रकार चाहें उन्हे उस सांचे मे ढाल सकतेहैं। बच्चे उसी प्रकार से जीवन में आगे बढेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल सबसे ज्यादा बच्चों के दिमाग पर असर डालता है इसलिए बच्चों को मोबाइल से बचाना प्रारंभ करें। बैठक में सचिन सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।