Farrukhabad Kannauj News: ज्योति तुम्हारी जलती रही झुनझुन वाली दादी जी

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के श्री राधा शक्ति श्माम मंदिर में श्री युगल जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दादी सती रानी झुनझुनवाली का प्राकटय महोत्सव हुआ। भक्तिमय गीतों के साथ हर्षोल्लास का माहौल बना। आचार्यों ने वैदिक पूजा की और महिला मंडल ने दादी जी की कथा तथा मंगल पाठ प्रस्तुत किया।

Farrukhabad Kannauj News: ज्योति तुम्हारी जलती रही झुनझुन वाली दादी जी

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।श्री राधा शक्ति श्माम मंदिर लोहाई रोड में श्री युगल जयंती उत्सव में उस समय चार चांद लग गये जब श्री दादी सती रानी झुनझुनवाली का प्राकटय महोत्सव मनाया गया। भक्ति गीतों की गूंज से पूरा माहौल आनंदित हो गया। आचार्यों ने वैदिक पूजा करायी। पुष्प, मेहंदी, रोली, चावल, मिष्ठान अर्पित किया गया और मंगलसूत्र बांधा गया। महिला मंडल की ओर से दादी जी की कथा, मंगल पाठ और दादी का चालीसा सुनाया गया। शांति सिगतिया, अनु अग्रवाल, रेनू सिगतिया, शुचि सिगतियां, रानी सफ्फड़, बीना जालान, वैशाली सफ्फड़, कविता, शारदा अग्रवाल ने दादी जी के मंगल पाठ की स्तुति की।

ज्योति तुम्हारी जलती रहे झुनझुन वाली दादी जी, देखों देखो आयेगी मइया मेरे आंगन में दादी जी जैसे गीतों में माहौल में श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाये गये। शाम को झुनझुनवाली दादी जी का सोलह श्रंगार किया गया। पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फड़, हर्ष सिगतिया आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: ज्योति तुम्हारी जलती रही झुनझुन वाली दादी जी