होली मेले में बच्चों की मस्ती सजाए स्टाल,कला का किया प्रदर्शन
Farrukhabad-kannauj News - ज डागा और अरुणा डागा । कायमगंज, संवाददाता नगर के गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन के गायत्री विद्यापीठ में होली के पावन पर्व पर शनिवार को होली मेला का आय

कायमगंज, संवाददाता। नगर के गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन के गायत्री विद्यापीठ में होली के पावन पर्व पर शनिवार को होली मेला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने न केवल अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी रचनात्मकता से सबका दिल जीत लिया। मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि कंपिल जैन मंदिर के ट्रस्टी पुखराज डागा और उनकी पत्नी अरुणा डागा ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सराबोर दिखा। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।
मेले में आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा लगाए गए खाने-पीने की वस्तुओं के स्टाल रहे। विद्यार्थियों ने घर से तैयार और मौके पर बनाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल सजाए, जिसका अभिभावकों और आए हुए लोगों ने बड़े चाव से आनंद लिया। बच्चों ने कुशलता के साथ अपने स्टालों का प्रबंधन किया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम स्थान अनमोल, आर्यन और अनुराग, द्वितीय स्थान जय और नमामि,तृतीय स्थान अनुष्का, अंशिका और दृष्टि ने पाया। सजावट पुरस्कार रुद्र और सृष्टि ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता और नवीन रस्तोगी ने बच्चों को होली के पौराणिक और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। फ़ोटो 44 परिचय छात्र को पुरस्कृत करते पुखराज डागा और अरुणा डागा। बच्चों में आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है बच्चों को पुरस्कृत किया गया ,उनके हौसलों को बढ़ाया गया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



