शहर के सभी चौराहे होंगे सीसीटीवी निगरानी में, मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिए 34 लाख
Farrukhabad-kannauj News - हरदोई में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंत्री नितिन अग्रवाल ने 34 लाख रुपये की धनराशि पुलिस विभाग को दी है। इससे शहर में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

हरदोई, संवाददाता। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सदर विधायक एवं मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी विधायक विकास निधि से पुलिस विभाग को 34 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। जिससे पूरे शहर में निगरानी तंत्र को आधुनिक बनाया जाएगा। राज्यमंत्री ने बताया शहर के व्यस्त और संवेदनशील चौराहों को चिन्हित कर वहां उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से चोरी, लूट, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और किसी भी घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को आसानी होगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखी जा सकेगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी, जहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस कदम से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


