कार सवार का मोबाइल फोन और पर्स लूटा

Mar 07, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में हैवतपुर गढ़िया सरकारी स्कूल के पास एक व्यक्ति से कार में मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया गया। जब वह अपनी कार बैक कर रहे थे, कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए कार का शीशा तोड़ दिया और मोबाइल तथा पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कार सवार का मोबाइल फोन और पर्स लूटा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढ़िया सरकारी स्कूल के पास एक कार सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया गया। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के मोहल्ला सलावत खां के सर्वजीत मूल रूप से राजेपुर थाने के जमापुर गांव के निवासी हैं। सर्वजीत अपनी पत्नी के साथ कार से भटपुरा शमसाबाद में अपनी बहन के घर जा रहे थे। रास्ता भटक जाने से हैवतपुर गढ़िया रोड पर चले गये। यहीं पर सरकारी स्कूल के पास जब सर्वजीत अपनी गाड़ी बैक कर रहे थे तभी कुछ लोग आये और बदतमीजी करने लगे।

मना किया तो गाली गलौज करते हुए कार का शीशा तोड़ दिया। 112 नंबर पर फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो झपट्टा मारकर मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।