कार का पहिया चढ़ने पर बारातियों से विवाद, चले लाठी-डंडे

Feb 05, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद। थाना चौराहा के पास एक बाराती पर कार का पहिया चढ़ गया। इस

कार का पहिया चढ़ने पर बारातियों से विवाद, चले लाठी-डंडे

शमसाबाद। थाना चौराहा के पास एक बाराती पर कार का पहिया चढ़ गया। इस पर पहले नोकझोंक हुई और फिर हंगामे के बीच लाठी-डंडे चले। इससे भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे कुछ लोगों ने पहुंचकर मामले को शांत किया। एक बारात गेस्ट हाउस में बुधवार की रात ठहरी थी। रात करीब 11 बजे बाराती नाचते हुए चल रहे थे। इस बीच एक बाराती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया। इस पर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। बाराती कार चालक से उलझ गए। इस बीच कार चालक ने अपने लोगों को जानकारी दी, जिस पर वह लोग भी पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे स्थिति संभाली। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताय कि दोनों पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में आपसी मतभेद हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।