खामेनेई की मौत पर जिले में आक्रोश निकाला कैंडल मार्च

Mar 01, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - से दरगाह हज़रत अब्बास तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में बड़े बच्चे व महिलाएं शामिल हुई। कैंडल मार्च से दरगाह हज़रत अब्बास तक कैंडल मार्

खामेनेई की मौत पर जिले में आक्रोश निकाला कैंडल मार्च

फर्रुखाबाद, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद शहर में ग़म के माहौल में कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में खामेनेई की तस्वीरों को लेकर अमेरिका इजरायल सहित कई अन्य देशों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्बला में मजलिस के साथ दरगाह हजरत अब्बास में मातम किया गया। ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली हुसैनी खामेनेई की मौत शनिवार को अमेरिका इजरायल के युद्ध के बीच हो गई थी। इसको लेकर शहर में शिया सुन्नी मुसलमानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। चौक चौराहे से दरगाह हज़रत अब्बास तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में बड़े बच्चे व महिलाएं शामिल हुई।

कैंडल मार्च के बीच नारेबाजी की गई जिसमें तुम कितने हुसैनी मारोगे हर घर से हुसैनी निकलेगा। इजरायल अमेरिका मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। हिन्दुस्तान जिंदाबाज लब्बैक या खामेनेई के नारों के साथ कैंडल मार्च दरगाह हजरत अब्बास पहुंचा। यहां पर मार्च में शामिल लोगों ने सीनाजनी करते हुए मातम किया। इसके अलाव कर्बला में दोपहर के समय मजलिस का एहतमाम किया गया। सुनहरी मस्जिद में भी मजलिस की गई। कर्बला में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने मजलिस को खिताब किया। दरगाह हजरत अब्बास में महिलाओं की मजलिस हुई। इस मौके पर इमाम ए जुमा मौलाना अब्बास, फरहत अली जैदी, मुन्तजिर हुसैन, मेराज हुसैन, साजिद हुसैन, शा रिजवी, मुनव्वर हुसैन, रहवर आबादी, अयान हैदर, शनि अब्बास, जिया राकिब शानू अंसारी, असलम ईरानी, अकरम ईरानी, पप्पन मियां बरसी, अदनान हैदर, अबूजर आदि रहे। खामेनेई की मौत पर जिले में आक्रोश निकाला कैंडल मार्च फोटो 16 परिचय - कैंडल मार्च में शामिल लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।