ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश25 से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

25 से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

फाइलेरिया रोग पर नियंत्रण अभियान 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 825 लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं। फाइलेरिया रोग से अक्सर हाथ या पैर बहुत सूज जाते हैं इस रोग को हाथी...

25 से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 09 Nov 2019 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

फाइलेरिया रोग पर नियंत्रण अभियान 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 825 लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं। फाइलेरिया रोग से अक्सर हाथ या पैर बहुत सूज जाते हैं इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं। दो वर्ष से नीचे की आयु के बच्चे, गर्भवती माताएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा सेवन नहीं कराई जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर से दस दिनों तक आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री, एमपीडब्लू, एएनएम, आशा और स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं के माध्यम से दवा खिलाने का काम घर घर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं उनका इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें