नाली से रिस रहे पानी से व्यापारी के मकान में आई दरारें
Farrukhabad-kannauj News - नाली लीकेज होने से मकान में दरार आने पर कराया जा रहा काम। फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के कादरीगेट कृष्णा नाली लीकेज होने से मकान में दरार आने पर कराय

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के कादरीगेट कृष्णा नगर मोहल्ले मे तीन साल पहले बनायी गयी सड़क और नाली के निर्माण में हुयी लापरवाही का खामियाजा एक व्यापारी को भुगतना पड़ा है। नाली को गुणवत्ताहीन तरीके से बना देने से जो रिसाव हुआ उससे मकान में कई जगह दरारें आ गयीं। इससे व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पालिका स्तर से नाली को सही कराये जाने की कई बार मंाग की गयी। इसके बाद भी जब नाली सही नहीं करायी गयी तो व्यापारी ने खुद ही काम शुरू कराया है। कादरीगेट कृष्णा नगर में ठेकेदार असलम ने तीन साल पहले सड़क खुदवायी थी। इस सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठे थे। नालियां घटिया तरीके से बनायी गयी थीं इसके के चलते नाली से रिसाव होता रहा और इसका परिणाम हुआ कि व्यापारी हरीशंकर गुप्ता के मकान में पानी रिसता रहा और उनके मकान के कई हिस्सों में दरारें आ गयीं। हरीशंकर ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के अलावा ईओ से भी इसको लेकर भेंट की गयी और उन्हें पूरी स्थिति बतायी गयी फिर भी नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इस पर खुद ही निर्माण कार्य शुरू कराना पड़ा है। निर्माण कार्य पर लाखों रुपये का खर्च आयेगा。
पालिका ने नाली सही नहीं करायी तो खुद ही कराया काम
फोटो 17
परिचय- नाली लीकेज होने से मकान में दरार आने पर कराया जा रहा काम।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


