Farrukhabad Kannauj News: बंदरों के दौड़ाने पर तीन मंजिला भवन से गिरे कारोबारी की मौत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में एक कारोबारी तीन मंजिला भवन की छत पर पानी की टंकी देखने गए थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह गिर गए और उनका निधन हो गया। इस घटना से उनके परिवार में मातम छा गया है।

Farrukhabad Kannauj News: बंदरों के दौड़ाने पर तीन मंजिला भवन से गिरे कारोबारी की मौत

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बंदरों के झुंड के दौड़ाने पर रविवार को एक कारोबारी तीन मंजिला भवन से नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। कारोबारी पानी की सप्लाई बाधित होने पर छत पर टंकी देखने गए थे। इसी बीच बंदरों ने हमला कर दिया। वह बचने को भागे तो नीचे खाली प्लॉट में गिर गए। शहर के तलैया फजल इमाम (ठंडी सड़क) निवासी जगदीश चंद्र यादव का देवरामपुर क्रॉसिंग के निकट शापिंग मॉल है। बेटे प्रद्युम्न यादव ने बताया कि रविवार को वे अपने पिता जगदीश चंद्र के साथ शापिंग माल में बैठे थे। तीन मंजिला बिल्डिंग में पानी की सप्लाई बाधित थी।

इस पर पिता छत पर पानी की टंकी देखने गये थे। जैसे ही पिता छत पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। भयभीत पिता जान बचाने के लिए छत पर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच वह तीन मंजिला छत से नीचे एक प्लाट में जा गिरे। आवाज सुनकर मैं छत पर पहुंचा तो देखा पिता पास के ही खाली प्लॉट में पड़े थे। आनन फानन में मैं पिता को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उनकी मौत हो गई। जगदीश के भाई रामसागर ने बताया कि बंदरों का आतंक है। बंदरों की वजह से ही मेरे भाई की जान चली गई। कारोबारी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सर्वेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र प्रद्युम्न, हिम्मत सिंह, पुत्री प्रियंका और संध्या भी बेहाल हो रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।