निजी बस कर्मचारियों पर यात्रियों से मारपीट का आरोप, मां-बेटों समेत तीन घायल

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में एक निजी बस के कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो भाई और उनकी मां घायल हो गईं। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है। बस के कर्मचारियों ने सीट को लेकर पहले ही अभद्रता की और फिर टेंपो से उतरते ही उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

निजी बस कर्मचारियों पर यात्रियों से मारपीट का आरोप, मां-बेटों समेत तीन घायल

फर्रुखाबाद। दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रही एक निजी बस के कर्मचारियों पर यात्रियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना में दो सगे भाइयों सहित उनकी मां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत रोडवेज चौकी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कादरीगेट क्षेत्र के नरकसा मोहल्ला निवासी साहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी भाई हर्षित , और उनकी मां सीमा रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद आ रहे थे। वे दिल्ली से एक निजी बस में सवार हुए थे। आरोप है कि सीट को लेकर बस कर्मचारियों ने दिल्ली में ही उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी।

पीड़ितों का कहना है कि कायमगंज पहुंचने से पहले बस खराब होने की बात कहकर उन्हें एक टेंपो में बैठा दिया गया। जब वे लाल गेट स्थित फव्वारा के पास टेंपो से उतरे, तभी पहले से मौजूद बस कर्मचारियों और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों भाइयों और उनकी मां के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना में घायल पीड़ितों ने बताया कि मारपीट के दौरान सीमा के गले से सोने की चेन भी टूटकर गिर गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है। रोडवेज चौकी पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विवाद का स्थान कायमगंज क्षेत्र बताया जा रहा है, जबकि पीड़ितों द्वारा बताए गए घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj Newsनिजी बस कर्मचारियों पर यात्रियों से मारपीट का आरोप, मां-बेटों समेत तीन घायल