ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशहर में कूड़ा उठाने को लगाया बुलडोजर,अभी भी कई स्थानों पर लगे हैं कूड़े के ढेर

शहर में कूड़ा उठाने को लगाया बुलडोजर,अभी भी कई स्थानों पर लगे हैं कूड़े के ढेर

शहर में लगे कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए नगर पालिका ने बुलडोजर लगाकर कूड़ा उठवाया । हालांकि अभी भी कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। पूर्व में अपनी समस्याओं को लेकर भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के...

शहर में कूड़ा उठाने को लगाया बुलडोजर,अभी भी कई स्थानों पर लगे हैं कूड़े के ढेर
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 21 Sep 2019 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में लगे कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए नगर पालिका ने बुलडोजर लगाकर कूड़ा उठवाया । हालांकि अभी भी कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। पूर्व में अपनी समस्याओं को लेकर भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पालिका के सफाई कर्मी हड़ताल कर काम बंद कर दिया था। इस कारण शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए थे।

नालियां भी कूड़े से भर गई थी। इससे आम नागरिक काफी परेशान होने लगी थी। गुरुवार को चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनको पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद ही कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। हड़ताल के कारण चार दिनों का शहर में कूड़ा नहीं उठ सका।

शुक्रवार से शहर में सफाई कर्मी जहां कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं तो वहीं नालियों को भी साफ कर रहे है पर हड़ताल की अवधि का जो कूड़ा एकत्र हो गया था वह अभी पूरी तरह से उठ नहीं पाया गया हैं । शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने कूड़े के ढेर को देखते हुए बुलडोजर को लगाया।

जहां जहां काफी कूड़ा लगा हुआ था। वहां पर इससे कूड़ा को उठाया गया। शहर के सधवाड़ा मोहल्ले के अलावा बाग कूंचा के पास बुलडोजर से कूड़ा को उठाया गया। हालांकि अभी भी कई स्थानों पर कूड़ा लगा हुआ है। हड़ताल समाप्त के दूसरे दिन कर्मचारियों ने नालियों से कूड़ा निकाला गया। जो कूड़ा पहले से पड़ा हुआ था। उसे उठाया गया। वहीं फतेहगढ़ के जिला अस्पताल रोड के अलावा कोतवाली रोड पर भी सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। सफाई नायक का कहना हैं कि शहर से जल्द से जल्द कूड़ा उठाने के लिए बुलडोजर को लगाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें