ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर , एक मकान ,चार दुकानें जमीदोज

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर , एक मकान ,चार दुकानें जमीदोज

फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ के जयनारायण वर्मा रोड पर अतिक्रमण पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर , एक मकान ,चार दुकानें जमीदोज
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 27 May 2022 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद, संवाददाता।

फतेहगढ़ के जयनारायण वर्मा रोड पर अतिक्रमण पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। राजनीति में अच्छी दखल रखने वाले एक नेता का मकान और चार अन्य लोगों की दुकानें जमीदोज कर दी गई। अतिक्रमण कार्रवाई से यहां हड़कंप मचा रहा। पुलिस भीड़ को खदेड़ती रही।

पीडब्ल्यूडी जमीन पर बनाए गए अवैध रूप से दो मकान और चार दुकानों को ध्वस्त करने का काम किया। ध्वस्त किए गए मकान में एक मकान पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी और एक बड़ा मकान राजनीति में अच्छा दखल रखने वाले राजकुमार सिंह भदौरिया का था। राजकुमार के बड़े मकान पर यहां जब दो बुलडोजर एक साथ गरजने शुरू हुए तो लोगो की भीड़ जमा हो गई। बड़ी कार्रवाई से यहां पर हड़कंप मचा रहा। लोगों की भीड़ को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए पुलिस ने भीड़ को डंडे फटकार कर यहां से दूर किया। राजकुमार के मकान को तोड़ने में बुलडोजरो को दो घंटे का समय लग गया। उनके मकान को जमीदोज करने के बाद निकट ही बनी अन्य चार दुकानों को भी जमीदोज कर दिया गया। जेएनवी रोड पर सुबह 8 बजे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजना शुरू हुए। सबसे पहले यहां बने पीडब्ल्यूडी विभाग में कर्मचारी रहे हनीफ के मकान को ध्वस्त करने का काम किया गया। हालांकि हनीफ बीते कई वर्षों से मकान को छोड़कर चले गए थे। यहां पर कोई नहीं रह रहा था। चार दुकाने तोड़ने के बाद बुलडोजर एक वकील के मकान की ओर बढ़ा तो यहां पर बातचीत की गई पर प्रशासन ने एक न सुनी और मकान के छज्जा तोड़ दिया गया। छज्जा तोड़ने से पहले मकान से परिवार के सभी लोगो को बाहर निकाल दिया गया था। अंबेडकर प्रतिमा से निरीक्षण भवन तक अतिक्रमण हटाने का काम किया गया आगे का अतिक्रमण शनिवार को हटाया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें