धम्मा लोको बुद्ध बिहार में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव शुरू
Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
और परित्राण पाठ किया गया। शाम को धम्मपद पाठ हुआ। भिक्षुओं ने धम्मी दीक्षा और धम्म देशना का पाठ किया। शुक्रवार और परित्राण पाठ किया गया। शाम को धम्मपद

संकिसा। धम्मा लोको बुद्ध बिहार में दो दिवसीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो गयी। इसका शुभारंभ भिक्षु संघ ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती और अगरबत्ती लगाकर किया। बुद्धवंदना और परित्राण पाठ किया गया। शाम को धम्मपद पाठ हुआ। भिक्षुओं ने धम्मी दीक्षा और धम्म देशना का पाठ किया। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे धम्मा लोको बुद्ध बिहार से स्तूप तक भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान संघरक्षित महाथेरो, करमापा, संघकीर्ति, आनंदकीर्ति आदि भिक्षु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:विद्यालय में मनाया बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


