Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsBrother s Day Chaos Roadways Buses Insufficient for Festive Travelers in Farrukhabad
सफर के लिए कम पड़ी रोडवेज बसें, खूब हुयी धक्का मुक्की

सफर के लिए कम पड़ी रोडवेज बसें, खूब हुयी धक्का मुक्की

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में भाईदूज के त्योहार पर यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक और बसें कम थीं, जिससे बहनों को देर से गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने सीट पाने...

Oct 23, 2025 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाईदूज के त्योहार पर सफर के लिए रोडवेज की बसें कम पड़ गयींं। ऐसे में बहनो को गन्तव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक थी। बसें कम थीं। अड्डे पर पहुंचते ही बस फुल हो रही थी। सीट पकड़ने के लिए बच्चों को खिड़की से चढ़ाया जा रहा था। धक्का मुक्की भी होती रही। हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं, एटा, इटावा, बरेली के रूट पर सबसे ज्यादा यात्री सफर के लिए निकले। सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ थी। जैसे ही बसअड्डे पर बस पहुंचती थी वैसे ही सीट पकड़ने के लिए यात्री दौड़ पड़ते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जान जोखिम में डालकर बच्चों को भी खिड़की से सीट पकड़ने के लिए चढ़ाया जा रहा था। पांचालघाट पर जो जाम लगा था इस कारण गंगापार से आने वाली बसें देर से आयीं जिस कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसके चलते बस अड्डे पर और भीड़ लग गयी। हरदोई और बदायूं के लिए यात्री को इंतजार करना पड़ा। बहने, भाइयों के माथे पर तिलक करने के लिए देर से गन्तव्य तक पहुंची।रोडवेज पर जिस तरह से यात्रियों की भीड़ रही उससे अव्यवस्था भी पूरी तरह से हावी रही।एआरएम भी मौजूद नही थे। इस कारण रोडवेज कर्मियों ने भी जिम्मेदारी नही समझी। हालांकि बसों को लेकर एनाउंस बराबर होता रहा। दिल्ली के रूट पर छोटे रूट की सवारियों को न बैठाए जाने पर कई बार यात्रियों की नोकझोंक भी हुयी। ऐसे में हंगामा भी खड़ा हुआ। कायमगंज, अलीगंज जाने वाले यात्रियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ा। रोडवेज पर सुबह से शाम तक यात्रियो की ठीक ठाक भीड़ भाड़ रही।