वायरल वीडियो :: फर्रुखाबाद में कोतवाली के सामने चले लात-घूंसे, महिला को पटका

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली के सामने शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। महिला के साथ अभद्रता के दौरान एक युवक ने उसे उठाकर पटक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो :: फर्रुखाबाद में कोतवाली के सामने चले लात-घूंसे, महिला को पटका

फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हैरत की बात यह रही कि आसपास पुलिस की मौजूदगी के बाद भी किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। महिला के साथ अभद्रता करते हुए एक युवक ने उसे उठाकर पटक दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।24 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है। अचानक एक महिला आती है और बीच-बचाव करने लगती है। इस बीच एक युवक धक्कामुक्की करते हुए महिला का उठाकर पटक देता है।

इस पर दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट शुरू कर देते हैं। सामने दुकानदार और पास मौजूद पुलिस तमाशा देखती रहती है। किसी इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात समय लगभग 11 बजे एक पक्ष के पवन कुमार निवासी भूसामण्डी और दूसरे पक्ष के राहुल निवासी ग्वालटोली के बीच कहासुनी के दौरान झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने अपने घरवालों को फोन कर थाने के गेट के सामने बुला लिया। पवन की तरफ से उसकी मां सरोजनी और पत्नी मोनी आए जबकि दूसरे पक्ष में राहुल की तरफ से उसकी मां सरोज और बहन मौके पर आ गए। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष झगड़ने लगे। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पवन और राहुल के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।