Farrukhabad Kannauj News: पांचाल घाट पर गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को बचाया

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर तीन कांवड़िया स्नान के दौरान डूबने लगे। पुलिस और गोताखोरों ने तत्परता से उन्हें बचाया। डूबने वाले कांवड़ियों में पुष्पेंद्र भारती, दीपक और जतिन शामिल थे। पुलिस ने स्नान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उन्हें सुरक्षित घर भेजा।

पांचाल घाट पर गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को बचाया
पांचाल घाट पर गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को बचाया

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गंगाजल भरने के लिए कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे तीन कांवड़िया स्नान करते समय डूबने लगे। गोताखोरों और पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को पांचाल घाट पुलिस चौकी ले जाकर समझाया और गंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी। लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी पुष्पेंद्र भारती अन्य कांवड़ियों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान पुष्पेंद्र गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके साथ मौजूद दीपक और जतिन भी गंगा के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीनों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों कांवड़ियों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए हुई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। बाद में तीनों कांवड़ियों को पांचाल घाट पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस ने उन्हें गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने के लिए समझाया। इसके बाद उनके साथ आए अन्य कांवड़िया किशन कुमार, अंकित और विकास कुमार को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी को सकुशल घर के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से तीन कांवड़ियों की जान बच गई। गंगा तट पर मौजूद पुलिस ने अन्य श्रद्धालुओं से भी सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करने और गहरे पानी की ओर न जाने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: पांचाल घाट पर गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को बचाया