ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसपा-बसपा के बहकावे में आने वाला नहीं ब्राह्मण समाज

सपा-बसपा के बहकावे में आने वाला नहीं ब्राह्मण समाज

फर्रुखाबाद। संवाददाता प्रयागराज की सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने बसपा मुखिया मायावती पर जोरदार...

सपा-बसपा के बहकावे में आने वाला नहीं ब्राह्मण समाज
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 25 Jul 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

प्रयागराज की सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने बसपा मुखिया मायावती पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तक मायावती महल में बैठी रहीं अब ब्राह्मण सम्मेलन करके ब्राह्मणों का वोट लेना चाहती हैं मगर यह होने वाला नहीं है। ब्राह्मण विवेकशील है और वह सब समझता है कि उसे किस ओर जाना है।

सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। यहां भाजपा कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रयागराज की सांसद ने विपक्षी पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष सदन का समय बर्बाद कर रहा है। उसके पास कोई मुद्दे नहीं हैँ। मोदी सरकार पारदर्शी सरकार है। जनसंख्या कानून पर अपनी बात रखते हुए बोलीं कि दुनिया जनसंख्या नियंत्रण में लगी है। जिसको अधिक बच्चे पसंद हैं वह स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित में काम कर रही है। मीडिया हाउस पर पड़े छापों पर सांसद ने कहा कि मीडिया स्वतंत्र है इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है। ईडी अपना काम करती है। किसी को गलत लगता है तो वह कोर्ट जा सकता है। इससे पहले डॉ.जोशी कांग्रेस नेता आदेश तिवारी के आवास सेठ गली पर पहुंची और परिजनों से भेंट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें