भाजपाइयों ने किया सुंदरकांड पाठ

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। सांसद मुकेश राजपूत ने उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके अलावा, कोतवालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भाजपाइयों ने किया सुंदरकांड पाठ

कायमगंज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाभारत कालीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया और प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत ने उपलब्धियों का बखान किया। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, अरुण दुबे, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, रश्मि दुबे, देवेंद्र दुबे सहित आदि मौजूद रहे। उधर, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोतवालेश्वर मंदिर समिति की ओर से कोतवाली के बाहर स्थित मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र रस्तोगी, संगम शाक्य, कमलेश भारद्वाज समेत आदि मौजूद रहे। एक नजर :भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड पाठफोटो 21परिचय यज्ञ में आहुति देते सांसद व अन्य भाजपा नेता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।