ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकृषि कानून को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेंगे भाजपाई

कृषि कानून को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेंगे भाजपाई

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद भाजपा की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के...

कृषि कानून को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेंगे भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 20 Dec 2020 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद

भाजपा की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अलावा कृषि कानून को लेकर विपक्षी हमले से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कृषि कानूनो को लेकर विपक्ष की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि समिति बनाई जाएगी।

इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ और मंडल स्तर पर जुटकर पहुंचना होगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी 18 मंडलों में 29400 नए मतदाता फार्म भरवाए गए हैं। कृषि सुधार कानून को लेकर संपूर्ण विपक्ष किसान आंदोलन के नाम पर उन्हें भ्रमित करने का काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कानून किसानों की खुशहाली बढ़ाने के लिए लाया गया है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव संबोधित करेंगे। जिले के सभी 18 मंडलों में यह कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के चार मंडलों में 26 और 27 दिसंबर को बूथ स्तर पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया जाएगा। मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कृषि सुधार कानून को लेकर कृषि मंत्री की ओर से लिखित पत्रक को सोशल मीडिया में प्रचारित करेंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में युद्ध स्तर पर जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को पूरी तैयारी से जीतना है। जातीय समीकरणों के आधार पर अच्छे कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। सांसद मुकेश राजपूत, महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेह चंद्र राजपूत, सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार, महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल, कुलदीप दुबे, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें