मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रम तय

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद, संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार को 26 मई को 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भाजपा 5 से 21 जून तक विभिन्न गतिविधियां चलायेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत सहभागिता होनी चाहिए। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण होगा। 17 से 20 जून तक जिला और मंडल स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रम तय

फर्रुखाबाद, संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार को 26 मई को 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसको लेकर भाजपा 5 से 21 जून तक विभिन्न गतिविधियां चलायेगी। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक में दिये दिशा निर्देश

उन्होंने बताया कि 17 दिन चलने वाले अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत सहभागिता होनी चाहिए। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक मंडल में पौधरोपण होगा। 13 और 14 जून को सभी जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष मीडिया संवाद करेंगे। 16 जून के मध्य ब्लाक स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन इटावा बरेली हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में विकसित भारत सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, उद्योगपति, लाभार्थी शामिल होंगे। 17 से 20 जून तक जिला और मंडल स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। 18 और 19 जून के मध्य प्राकृतिक खेती कार्यशाला होगी। जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि सभी अभियानों के लिए संयोजको की नियुक्ति की गयी है। यह सभी संयोजक प्रत्येक अभियान की मानीटरिंग करेंगे। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता के बीच पहुंचाये। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दक्षित, रश्मि दुबे, सर्वेश कुशवाहा, प्रतिभा राजपूत, रजनीश मिश्रा, शीलचंद्र वर्मा, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रम तय

फोटो 15

परिचय- कार्यक्रम में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष।

प्रश्न और उत्तर

भाजपा के कार्यक्रम कब से कब तक चलेंगे?
भाजपा के कार्यक्रम 5 से 21 जून तक चलेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।