ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव पर भाजपा का होमवर्क शुरू

लोकसभा चुनाव पर भाजपा का होमवर्क शुरू

भाजपा ने लोकसभा चुनाव पर अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। संगठन व भावी कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मंथन...

लोकसभा चुनाव पर भाजपा का होमवर्क शुरू
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 09 Mar 2018 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने लोकसभा चुनाव पर अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। संगठन व भावी कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

कादरीगेट स्थित कार्यालय पर बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले में 124 सेक्टर हैं। सेक्टर को भी विभाजित कर उनमें वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी जा रही है। क्योंकि बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता अभी से जुटेंगे। हर पार्टी कार्यकर्ता को साल भर में होने वाले पांच कार्यक्रमो को अपने बूथ स्तर तक करना होगा। छह अप्रैल को स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्मदिन, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन, 23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन, 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन इन कार्यक्रमों में शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी भाजपा नेता सत्ता को देखते हुए बन गए हैं और पार्टी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इन पर पार्टी कार्रवाई करेगी। जल्द ही इनकी पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय पर अब कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। पार्टी पदाधिकिारयों की ड्यूटी लगेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, प्रदीप सक्सेना, रामवीर शुक्ला, वीरेंद्र कठेरिया, अश्नील दिवाकर, भास्करदत्त द्विवेदी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें