Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: एक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार जोगेंद्र ने लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जोगेंद्र साधोसराय से घर लौटते समय एक अज्ञात बाइक सवार की टक्कर का शिकार हुए। उन्हें गंभीर हालत में पीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया था। परिवार में शोक का माहौल है।

Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा शमसाबाद, संवाददाता।सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार ने लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नगर पंचायत के मोहल्ला दलमीर खां निवासी जोगेंद्र साधोसराय से वापस घर आ रहे थे। मोहल्ला तराई के सामने ढाईघााट मार्ग पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्क र लगने से बाइक पर सवार जोगेंद्र घायल हो गये। अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जोगेंद्र को घायल अवस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें लोहिया रेफर कर दिया गया था। लोहिया अस्पताल में घायल जोगेंद्र की मौत हो गयी।
बड़े भाई मनोज, वीरेंद्र और नरसिंह का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी और मां बिलख रही थीं।


