बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल
Farrukhabad-kannauj News - बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल अमृतपुर।राजेपुर-अमृतपुर मार्ग पर भाऊपुर चौरासी के निकट एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक के पीछे से टक्कर मार दी इसमें

अमृतपुर। राजेपुर-अमृतपुर मार्ग पर भाऊपुर चौरासी के निकट एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक के पीछे से टक्कर मार दी इसमें एक महिला घायल हो गयी। रंपुरा गांव के हर्षित अपनी बाइक से गीता देवी को लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक चालक ने तेजी से चलाते हुये पीछे से टक्कर मार दी जिससे गीता घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भेजा गया है। पिता-पुत्री के साथ मारपीट अमृतपुर। बहादुरपुर गांव में पिता पुत्री के साथ मारपीट कर दी गयी। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। एक ग्रामीण अपने खेत से घास लेकर जा रहा था इसी दौरान शराब के नशे में कुछ लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया।
इसका विरोध करने पर लाठी डंडो से हमला कर दिया जसमें ग्रामीण घायल हो गया। बचाने आयी बेटी के साथ भी हाथापाई की गयी। सीएचसी में मेडिकल परीक्षया कराया गया है। घरेलू कलह में कीटनाशक पिया कमालगंज। घरेलू कलह में एक युवक ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। एक गांव निवासी युवक का घर में विवाद हो गया था। गुस्से में युवक ने कोई कीटनाशी पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



