बिजली के पोल से टकराई बाइक दो घायल

Feb 09, 2026 09:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। कमलेश चंद और जागेश्वर प्रसाद सक्सेना बाइक पर थे जब उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा नवाबगंज क्षेत्र के भारत नगर मोड़ के पास हुआ। जागेश्वर प्रसाद की हालत गंभीर है, और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बिजली के पोल से टकराई बाइक दो घायल

फर्रुखाबाद। बिजली के पोल से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई इसमें दो लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद निवासी कमलेश चंद अपनी बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर जागेश्वर प्रसाद सक्सेना भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक नवाबगंज क्षेत्र के भारत नगर मोड़ के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जिनमें जागेश्वर प्रसाद की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे पोल से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।