Farrukhabad Kannauj News: सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार कोई समस्या हो तो बताएं
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में नवाबगंज की महिला पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया और 24 घंटे पुलिस सहायता का भरोसा दिया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नवाबगंज की महिला पुलिस टीम ने कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला आरक्षी कीर्ति ने महिलाओं एवं युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निडर होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, अन्याय या अपराध के खिलाफ बेझिझक आवाज उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय साहस के साथ पुलिस से संपर्क करें। महिला पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


