देव स्थल पर कब्जा, वोट कटने की शिकायतों के जांच के निर्देश
Farrukhabad-kannauj News - ही न बरतें अधिकारी 95 में 10 का मौके पर फैसला फोटो 25 परिचय शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ व अन्य । कायमगंज, संवाददाता तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाध

कायमगंज, संवाददाता। तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने भी फरियादियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 95 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से महज 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। फरियादियों में पसियापुर गांव निवासी रामवीर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने सार्वजनिक देव स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने आस्था के केंद्र को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
उत्माननगर के अहिवरन सिंह ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि रसीदपुर की टंकी से पूरे गांव में कनेक्शन हो गए, लेकिन उनके घर को वंचित रखा गया है। इस पर एसडीएम ने जल निगम को जांच के आदेश दिए। उलियापुर गांव की सुनीता, प्रियंका, गीता और श्वेता ने सामूहिक रूप से शिकायत की कि बीएलओ द्वारा उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। अब दोबारा वोट बनवाने के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल एक पक्ष को न सुनें । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक ही मामले की शिकायत दोबारा आई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। - एसडीएम ने कहा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें अधिकारी - कायमगंज में आई 95 में 10 का मौके पर फैसला फोटो 25 परिचय शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ व अन्य ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



