ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखेत पर कब्जे को लेकर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

खेत पर कब्जे को लेकर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

फर्रुखाबाद। संवाददाता खेत पर कब्जे को लेकर जानलेवा हमला किया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की...

खेत पर कब्जे को लेकर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 27 Jul 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

खेत पर कब्जे को लेकर जानलेवा हमला किया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। लाठी डंडे से चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलोंे ने लोहिया अर्स्पताल मेंे अपना इलाज कराया है। अमृतपुर थाने के बेचेपट्टी गांव निवासी कृष्ण मुरारी, सत्यप्रकाश अरुण प्रकाश, विजय प्रकाश मारपीट में घायल हुए हैँ। कृष्ण मुरारी ने बताया कि वह अपने खेत में फसल बो रहे थे तभी राजपुर केकुछ लोग आए और खेत पर कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध किया तो हमलावर हो गए। मेरे ऊपर तमंचा सीधा कर दिया। गोली चलाई जिसमें मै बाल बाल बच गया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना की शिकायत पुलिस से की गयी पर पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस हमलावरों से मिली हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें