जानलेवा हमले में तीन सगे भाइयों समेत नौ दोषी करार

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश ने जानलेवा हमले के मामले में नौ लोगों को दोषी ठहराया है। घटना 13 नवंबर 2020 को हुई थी, जब अनिल गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। सजा पर सुनवाई 25 मई को होगी।

जानलेवा हमले में तीन सगे भाइयों समेत नौ दोषी करार

फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र ने जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज एक मुकदमे में आरोप तय कर दिये हैं। इसमें तीन सगे भाइयों समेत नौ लोगों को दोषी करार दिया गया है।सजा के बिंदु पर 25 मई को सुनवाई होगी। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र की है।

घटना का विवरण

शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी अनिल गुप्ता ने 14 नवंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 13 नवंबर 2020 को तपस्वी बाग हनुमान मंदिर में दर्शन कर रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर आ रहा था जैसे ही गंगा गली चौराहे के पास पहंुचा कि पुरानी रंजिश और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण रास्ते में घेराबंदी कर दी और घात लगाये हमलावरों ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। अचानक बैठ जाने पर गोली सिर के पास से निकल गयी। इसके बाद लाठी डंडो और धारदार हथियार और लात घूंसों से मारपीट की गयी। आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। जान से मारने की धमकी देकर भागते समय बीस ग्राम सोने की चेन और जेब में रखे रुपये भी हमलावर लूटकर ले गये।

आरोप पत्र और न्यायालय

पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने इस मामले में अशोक नगर निवासी तीन सगे भाई अखिल गुप्ता, अमित गुप्ता, निखिल गुप्ता के अलावा राहुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, निहाल, रोहित गुप्ता और सुभाष नगर निवासी हर्ष गुप्ता और विपिन गुप्ता जानू को जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में दोष सिद्ध करार दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में कितने लोगों को दोषी ठहराया गया है?
इस मामले में नौ लोगों को दोषी ठहराया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।